डी०ए०वी०पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद ,हरियाणा
नशा मुक्ति एवम् यातायात सुरक्षा पर रिपोर्ट
दिनांक 17 नवंबर, 2026 को विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका श्रीमती सुमिता दे के तत्त्वाधान में हरियाणा पुलिस विभाग द्वारा नशामुक्ति एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस विभाग के अतिरिक्त थाना अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश एवं उपनिरीक्षक श्री वीरेंद्र सिंह ‘ताऊ’ अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत संबोधित करते हुए बताया गया कि किस प्रकार नशे की लत हमारे युवाओं को अंदर से खोखला करती जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया तथा कुछ हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए, जिनके माध्यम से विद्यार्थी किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी पुलिस को दे सकते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों एवं सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यातायात के नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है, ताकि सभी का जीवन सुरक्षित रह सके।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नशामुक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना था।
For Pictures: Click Here